पंजाब: 'अमीरों को जैसा इलाज मिलता है, वैसा ही गरीबों को मिलेगा', स्पेशल वार्ड के उद्घानट पर बोले CM केजरीवाल

आम आमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ पटियाला में स्पेशल वार्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने न्यू इमरजेंसी और बाल चिकित्सी वार्ड का भी उद्घाटन किया। पंजाब के स्वास्थ्य डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने पटियाला के माता कौशल्या जिला अस्पताल में एक नए आपातकालीन और बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी की तबीयत ठीक नहीं है, तो सभी इलाज, टेस्ट, दवाएं, ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त होगा।

पंजाब में गरीबों को मिलेगा अमीरों जैसा इलाज: CM केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस साल पंजाब में करीब 600 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए। अब फोकस दूसरे और तीसरे स्तर के अस्पतालों पर है। अस्पतालों का नवीनीकरण हो रहा है। वहां सब कुछ मुफ्त होगा। 3 करोड़ पंजाबी 'स्वास्थ्य चक्र' प्राप्त कर रहे हैं। हम 550 करोड़ रुपये खर्च करके चरण 1 में 40 जिला अस्पतालों को बदलने की योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी के घर में कोई बीमार पड़ता है तो उसका टेस्ट, दवाई, इलाज और ऑपरेशन अच्छे से अच्छे फ्री में कराएंगे। पिछले एक साल के अंदर पंजाब में करीब 650 मोहल्ला क्लिनिक बन चुके हैं। अगर छोटी-मोटी बीमारियां, खांसी-जुकाम होता है तो आप मोहल्ला क्लिनिक में इलाज करा सकते हैं। हमारा फोकस अब दूसरे और तीसरे नंबर के अस्पतालों पर है।

इससे पहले जिला अस्पतालों की हालत बेहद खराब थी। किसी भी अस्पताल में आईसीयू नहीं थे। अब हम सभी अस्पतालों में आईसीयू लगवा रहे हैं। आपातकालीन सेवाएं शुरू कर रहे हैं। पूरे अस्पताल को नवीनीकरण किया जा रहा है। अमीरों को जैसा इलाज मिलता है, गरीबों को वैसा ही इलाज मिलना चाहिए। यहां पर सबकुछ फ्री होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, फाइनल मैच के लिए कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+