Tarn Taran Bypoll: तरन-तारन उपचुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

Tarn Taran Bypoll: तरन-तारन उपचुनाव के नतीजों ने पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज किया है। इसके साथ ही आप ने अपना जनाधार मजबूत कर लिया है।

इसके साथ ही यह भी साबित कर दिया कि राज्य की जनता अब भी 'काम की राजनीति' और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखती है। यह जीत सिर्फ उपचुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि राज्य की बदलती राजनीति का संकेत भी है।

tarn-taran-bypoll-aap-registers-historic-win-harmeet-singh-sandhu

AAP को भारी बढ़त, राजनीतिक संदेश साफ

उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के मतदाता पारंपरिक राजनीति से हटकर बेहतर काम, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों ने AAP को मजबूत बढ़त दिलाई।

अरविंद केजरिवाल ने कहा, तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर AAP पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

भगवंत मान का नेतृत्व फिर चमका

चुनाव नतीजों के बाद AAP नेताओं ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता और उनकी सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। मान सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए-स्कूलों में सुधार, मोहल्ला क्लिनिक मॉडल, किसानों के लिए योजनाएं और बिजली सुधार जैसे कदमों का सीधा असर मतदाताओं पर दिखा।

AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की दमदार जीत

तरन-तारन सीट पर AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी SAD की सुखविंदर कौर रंधावा को हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की। मतगणना के शुरुआती तीन राउंड में रंधावा आगे थीं, लेकिन चौथे राउंड के बाद संधू ने बढ़त बनानी शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बढ़त धीरे-धीरे बढ़ती गई और अंततः संधू विजेता बने। मतगणना शुरू होते ही AAP समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पिद्दी स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा तैनात रही।

बता दें कि, तरन-तारन सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हो गई थी। सोहल की विधानसभा में मजबूत पकड़ थी, और उनकी अनुपस्थिति में यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा था। संधू की जीत यह दर्शाती है कि AAP ने अपना जनाधार न सिर्फ बनाए रखा है, बल्कि उसे और मजबूत किया है।

60.95% मतदान-लोगों ने दिखाया खास उत्साह

उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 60.95% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो दर्शाता है कि जनता इस उपचुनाव को लेकर गंभीर थी। ग्रामीण इलाकों में AAP को अच्छी बढ़त मिली, वहीं शहरी मतदाताओं ने भी AAP पर भरोसा जताया। नतीजों के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

AAP ने इसे "जनता की जीत" बताते हुए कहा कि पंजाब ने दिखा दिया है कि उसे ईमानदार और काम करने वाली सरकार ही पसंद है। तरन-तारन उपचुनाव का यह परिणाम पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में AAP की पकड़ न सिर्फ बरकरार है, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+