Love Story: 'इस खूबसूरत नेता पर पहली नजर में ही दिल हार बैठे थे बादल', मजेदार है प्रेम कहानी
Sukhbir Singh Badal & Harsimrat Kaur Love story: शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह 9 बजे जानलेवा हमला हुआ, हालांकि वो इस हमले में बाल-बाल बच गए।
हमलवार की पहचान गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के रहने वाले एक कट्टरपंथी नारायण सिंह चौड़ा के तौर पर हुई है, वो पुलिस की गिरफ्त में है।

आपको बता दे कि इन दिनों सुखबीर सिंह बादल ने एक धार्मिक सजा भुगत रहे हैं। उन पर राम रहीम को रियायत देकर धर्म के विरुद्ध काम करने में मदद करने पर सजा दी गई है, ये सजा उन्हें अकाल तख्त ने सुनाई है। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह से अभी ठीक हैं और स्वर्ण मंदिर में अपनी सेवा दे रहे हैं।
पत्नी हरसिमरत कौर भी गोल्डन टेंपल पहुंची थीं
इस घटना के तुरंत बाद उनकी पत्नी हरसिमरत कौर भी गोल्डन टेंपल पहुंची थीं और इसके बाद उनकी और सुखबीर सिंह बादल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें हरसिमरत अपने पति के साथ काम में हाथ बंटा रही थीं। आपको बता दें कि राजनीति की दुनिया का ये कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाता है।
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं हरसिमरत कौर
आपको बता दें कि हरसिमरत कौर, इस वक्त बठिंडा से सांसद हैं और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। हरसिमरत कौर एक दिग्गज सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1966 को दिल्ली में सत्यजीत सिंह मजीठिया और सुखमंजुस मजीठिया के घर हुआ था। उनके पिता नेहरू सरकार में डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर थे।
बादल ने किसी फैमिली फंक्शन में हरसिमरत को देखा था
कहते हैं कि सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल ने किसी फैमिली फंक्शन में हरसिमरत को देखा था और उन्हें लगा था कि ये उनके घर की बहू बन सकती है। बादल और मजीठिया दोनों ही राजनीति से जुड़े थे इसलिए सुखबीर और हरसिमरत की शादी की बात चलीं। अपने पिता के ही कहने पर ही सुखबीर ने हरसिमरत से एक पारिवारिक समारोह में मुलाकात की थी।
'इस खूबसूरत नेता पर पहली नजर में ही दिल हार बैठे थे बादल'
हरसिमरत कौर एक शालीन, पढ़ी-लिखी और देखने में काफी सुंदर हैं, पहली नजर में ही उन्हें देखने के बाद सुखबीर सिंह ने शादी के लिए हां कर दी। उन्हें हरसिमरत में वो सारे गुण नजर आए जो वो अपने हमसफर में चाहते थे। 21 नवंबर 1991 को परिवार वालों की मर्जी से दोनों की शादी हो गई और आज दोनों एक परफेक्ट कपल के तौर पर जाने जाते हैं।
व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को संतुलित करने की कोशिश की
परिवार हो या राजनीति, हरसिमरत हर जगह बादल का साया बनकर साथ देती हैं, हरसिमरत और सुखबीर ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को संतुलित करने की कोशिश की। जहां सुखबीर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे, वहीं हरसिमरत ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और हर मुश्किल घड़ी में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। इस कपल को शादी से तीन बच्चे हैं।
'बहू बनाकर लाए थे लेकिन बेटी बनाकर रखा'
अपने ससुर प्रकाश सिंह बादल के निधन पर हरसिमरत ने एक पोस्ट शेयर की थी जो कि काफी चर्चित हुई थी। उन्होंने लिखा था कि 'आज बाबा चले गए, वो हमेशा मेरे दिल में रहेंगे, बहू बनाकर लाए थे लेकिन हमेशा उन्होंने बेटी बनाकर रखा।'












Click it and Unblock the Notifications