पंजाब: मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, 220 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट सील, चलाया OPS सील-VI अभियान

पंजाब में शांति स्थापित करने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह सख्त है। उन्होंने इसके लिए पंजाब पुलिस को कई निर्देश भी जारी किए हैं। पंजाब पुलिस ने चुनाव से पहले मादक पदार्थों की तस्करी, शराब की तस्करी को रोकने के लिए 10 सीमावर्ती जिलों के 220 प्रवेश और निकास प्वाइंट को सील कर दिया है।

आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने रविवार को विशेष अभियान 'ओपीएस सील-VI' चलाया है। जिसका उद्देश्य पंजाब के सीमावर्ती राज्य में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले सभी वाहनों की जांच करना है। नशीली दवाओं के तस्कर और शराब तस्कर की आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

बता दें कि पंजाब में नशे को लेकर भगवंत मान सरकार पूरी तरह सख्त है। पंजाब को नशा मुक्त कराने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। भगवंत मान सरकार की सख्ती के बाद पंजाब पुलिस ने अंतर राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

बरनाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने 2100 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद किया है। हरियाणा के सिरसा के विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना धनौला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके साथ ही पंजाब पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि हम प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाब में इसको लेकर भगवंत मान सरकार पूरी तरह सख्त हैं।

यह भी पढ़ें- जंक फूड पर चेतावनी लेबल लगाने वाला पहला राज्य बनाने का किया अनुरोध, कर्नल ने सीएम मान को लिखा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+