राज्य सरकार के दबाव में पंजाब पुलिस, खुफिया विंग के इनपुट के बाद भी नहीं उठा रही ठोस क़दम- बिक्रम मजीठिया
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं सियासी दलों के नेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं सियासी दलों के नेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक अकाली दल के कई बड़े नेता खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हैं। इसके बावजूद पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस कोई ठोस क़दम क्यों नहीं उठा रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कंग्रेस सरकार के दबाव में आकर जानबूझ कर पंजाब पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

बिक्रम सिंह मजीठिया का आरोप
शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का आरोप है कि आतंकियों द्वारा उनके घर की रेकी कर रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर आतंकी साजिश रचने की कोशिश कर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। ग़ौरतलब है कि पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी विंग मामले पर नजर रख रहा है। पंजाब पुलिस के ख़ुफिया विंग के इनपुट के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर वाले घर की रेकी की गई है। यह रेकी कनाडा में बैठे हरजीत सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर्स फोर्स के चीफ के कहने पर हुई है।

मजीठिया के घर की रेकी
पंजाब पुलिस के खुफिया विंग के दिए गए एक इनपुट पर पंजाब पुलिस का आंतरिक सुरक्षा विभाग पिछले डेढ़ महीने से इस मामले की जांच कर रही है। अक्टूबर में खालिस्तान टाइगर्स फोर्स से जुड़े लोगों को तरनतारन में गिरफ्तार किया था। उनके पास से से टिफिन बम और ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। इन आरोपियों को पकड़े जाने के बाद इस बात का खुलासा तब हुआ था। तब से पंजाब पुलिस का आतंरिक सुरक्षा विभाग इस मामले की सख्ती से जांच कर रहा है। खुफिया विंग की तरफ़ से पुलिस हेडक्वार्टर और सिक्योरिटी विंग को भेजे गए ख़त में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि आतंकि गतिविधियों में शामिल लोगों ने बिक्रम सिंह मजीठिया के घर की रेकी की थी।

टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद
खालिस्तान टाइगर्स फोर्स से जुड़े तीन आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों ने बिक्रम सिंह मजीठिया के घर की रेकी की थी। बिक्रम सिंह मजीठिया के पीए से दो लोगों ने मुलाक़ात कर बिक्रम सिंह सजीठिया से मिलवाने की बात कही थी इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया था। सितंबर के आखरी सप्ताह में जब पुलिस ने दोनो को गिरफ़्तार किया था तो उनके पास से टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल भी बरामद किया गया था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने कनाडा में बैठे अर्शदीप डल्ला से निर्देश मिलने की बात कही थी।

'पंजाब पुलिस नहीं उठा रही ठोस क़दम'
आपको बता दें कि खालिस्तान टाइगर्स फोर्स चीफ हरजीत सिंह निज्जर के करीबियों में अर्शदीप डल्ला नाम शुमार किया जाता है। पुलिस की सूचना के मुताबिक अर्शदीप डल्ला पंजाब के युवाओं को भड़काने और ग्रुप में शामिल करने जैसी गतिविधियों और आतंकी साजिश रचने में अहम भूमिका निभाता है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया न पांजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी इनपुट मिलने के बाद भी वह आतंकी खतरे की आशंका पर ध्यान नहीं दे रही है।
ये भी पढ़ें: कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस किस तरह बना रही सियासी पकड़, जानिए कैसे बनेंगे समीकरण












Click it and Unblock the Notifications