सोनू सूद को मोगा में पोलिंग बूथ जाने से रोका गया,अधिकारी बोले- घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

अमृतसर, 20 फरवरी। फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के मोगा में पोलिंग बूथ पर जाने से रोक दिया गया है। सोनू सूद पर आरोप है कि मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। जिसके बाद सोनू सूद की कार को चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया है और उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने से रोक दिया, उनके खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा, मोगा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे उम्मीदवार वोटों को खरीद रहे हैं। उनके खिलाफ चुनाव को इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं मोगा में जिला पीआरओ प्रदभद्वीप सिंह का कहना है कि सोनू सूद पोलिंग बूथ के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को तलाशी ली गई और उन्हें वापस घर भेज दिया गया। अगर वह घर से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Sonu Sood की गाड़ी जब्त, वापस घर भेजा, जानिए क्यों ? | वनइंडिया हिंदी
    ssonu

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके सोनू सूद ने कहा अच्छा लग रहा है कि मोगा शहर के लोग बड़ी संख्या में वोट के लिए बाहर निकल रहे हैं। जो लोग डरते हैं वो अफवाह फैलाते हैं, लेकिन आपको डरना नहीं है, आपको वोट डालना है, अपना सही नेता चुनना है, आपको पता है कि कौन सा नेता बदलाव ला सकता है। मालविका सूद आपके साथ हमेशा खड़ी रही हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पूरा सूद परिवार आपके साथ खड़ा है, किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना है, वोट करिए, किसी ने कहावत कही है कि जो डर गया, समझो मर गया।

    सोनू सूद का कहना है कि हमे पता चल कि अलग-अलग पोलिंग बूथ पर लोगों को विपक्ष से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। खासकर अकाली दल की ओर से ये कॉल की जा रही हैं। कुछ पोलिंग बूथ पर पैसे बांटे जा रहे हैं। लिहाजा यह हमारी कर्तव्य है कि हम वहां पर जाएं और इसकी जांच करे और सही चुनाव को सुनिश्चित करें। इसलिए हम वहां पर गए थे। लेकिन अब हम घर पर हैं। चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+