'परदे के विलेन, रियल लाइफ हीरो', एक बार फिर मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे पंजाब
Sonu Sood: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। खेतों से लेकर घरों तक हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गांव के गांव डूब चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इस आपदा ने पंजाब की खुशहाली को गहरा झटका दिया है। ऐसे वक्त में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।
मददगारों की इस कतार में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का नाम भी जुड़ गया है। सोनू हमेशा मुश्किल हालात में लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आते रहे हैं। चाहे कोविड का दौर हो या कोई और आपदा, बड़े परदे का यह विलेन रियल लाइफ हीरो साबित हुआ है।

सोनू सूद अक्सर फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आए हैं लेकिन जब असल जीवन में किसी की मदद करनी हो तो उनका हाथ सबसे पहले आगे आता है। पंजाब के लोगों की मदद के लिए सोनू रविवार को अमृतसर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच जाकर उन्हें सहारा देने का वादा किया है।
ये भी पढ़ें: लाइव टीवी पर हाथ जोड़कर रोये हरभजन सिंह, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू की दिल जीतने वाली मुहिम
कई जिलों में जाएंगे सोनू सूद
अमृतसर पहुंचकर सोनू सूद ने बताया कि वे सबसे पहले बागपुर जाएंगे, उसके बाद सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का और अजनाला का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं बाग़पुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोज़पुर, फ़ाज़िल्का, अजनाला जा रहा हूँ और वहाँ घूम-घूम कर हालात का पता लगाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि आने वाले समय में, चूंकि पंजाब में अभी भी बारिश हो रही है, कई घर तबाह हो गए हैं, लोगों की रोज़ी-रोटी बर्बाद हो गई है, इसलिए मैं पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा, और स्थानीय प्रशासन से उनकी ज़रूरतों की सूची लूंगा। यह कोई हफ़्ते-दस दिन का काम नहीं है। पंजाब को फिर से पटरी पर लाने में कम से कम कुछ महीने तो लगेंगे ही।"
सोनू ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि हर कोई आगे आ रहा है। लेकिन फिर भी, हमें कई लोगों के जुड़ने की ज़रूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द फिर से खड़ा किया जा सके। जिनके घर तबाह हो गए हैं, हम मिलकर उनके लिए कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैंने अभी जल्द वापस जाने की योजना नहीं बनाई है, मैं सबसे ज़्यादा प्रभावित गांवों तक पहुंचने की कोशिश करूंगा..."
#WATCH | Punjab | Actor Sonu Sood reaches Amritsar airport to visit the flood-affected areas of the state.
He says, "I am going to Baghpur, Sultanpur Lodhi, Firozpur, Fazilka, Ajnala, and I will try to go around and find out the situation. I feel that in the coming time, since… pic.twitter.com/tx3AurFKlk
— ANI (@ANI) September 7, 2025
आजीविका सबसे बड़ी चुनौती
सोनू सूद का कहना है कि राहत सामग्री जैसे राशन और दवाइयां ज्यादातर लोगों तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन असली समस्या उनकी आजीविका है। लोगों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए काम की जरूरत है।
बहन मलविका भी ग्राउंड पर सक्रिय
सूद चैरिटी फाउंडेशन के जरिए सोनू सूद ने दवाइयां, भोजन और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था करवाई है। इसके साथ ही नावें और मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। उनकी बहन मलविका सूद भी गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही हैं।
पंजाब मेरी आत्मा है-सोनू सूद
सोनू सूद ने कहा कि पंजाब उनकी आत्मा है और वे हर परिवार के साथ खड़े हैं। उनका मानना है कि इस कठिन समय में सबको मिलकर काम करना होगा ताकि राज्य को जल्दी संभाला जा सके।
1900 से ज्यादा गांव डूबे
रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से पंजाब के 1900 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। करीब 3.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 1.5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। राहत कार्य लगातार चल रहे हैं और प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोग मिलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab Flood: पंजाब की बाढ़ में नहीं पहुंची सरकारी मदद, ये 'बॉलीवुड हीरो' बना मसीहा! यूं जीता दिल-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications