लाइव टीवी पर हाथ जोड़कर रोये हरभजन सिंह, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू की दिल जीतने वाली मुहिम
Harbhajan Singh: पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। कई गांव पानी में डूब गए हैं। इसे देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का दिल पसीज गया और वह लाइव टीवी पर बातचीत करते हुए रोने लग गए। हरभजन सिंह ने लोगों से एक भावुक अपील भी की है और खुद मदद करने के लिए आगे आए हैं।
एनडीटीवी से बातचीत में हरभजन सिंह भावुक हो गए। भज्जी की तरह मीका सिंह भी मदद के लिए आए आए हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि एक ही चीज सोच रहा हूं कि मैं जल्दी वहां जाकर मदद के लिए जुड़ना चाहता हूं। मां का ऑपरेशन होने के कारण मैं पंजाब में नहीं हूं।

भज्जी ने कहा कि मैं एक-दो दिन में ओने भाइयों के पास पहुँच जाऊँगा। लोगों के घरों में आठ-आठ फीट पानी है। लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ट्रेक्टर के टायर पूरे पानी में डूब रहे हैं। लोग कितने मासूम हैं कि वे सोच रहे हैं कि घर छोड़ने से चोरी हो जाएगी। रोते हुए हरभजन सिंह ने हाथ जोड़ पंजाब के साथ खड़े होकर सपोर्ट करने की अपील की। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
इस बीच हरभजन सिंह ने खुद एक मुहिम शुरू की है। उन्होंने 'तेरा तेरा फाउंडेशन' को सपोर्ट करने की अपील की और सोशल मीडिया पर क्यूआर कॉड पोस्ट करते हुए लोगों से समर्थन करने का निवेदन किया। उन्होंने लिखा कि यह समय पंजाब के साथ खड़े होने का है। हमारे भाई-बहन मदद के मोहताज हैं, और यह हमारी साझा जिम्मेदारी है कि हम उनका साथ दें। मिलकर हम पंजाब को फिर से बना सकते हैं, सुधार सकते हैं और उम्मीदें वापस ला सकते हैं। मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि कृपया आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव मदद करें।
गौरतलब है कि इस त्रासदी में पंजाब में 37 लोगों की मृत्यु होने की खबरें हैं। हजारों पशू बाढ़ में बह गए और अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। NDRF और SDRF के अलावा आर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। हरभजन सिंह खुद भी वहां थे और सपोर्ट करते हुए दिखाई भी दिए थे, किसी काम से वह पंजाब से बाहर चले गए लेकिन अब फिर से वहां जाकर लोगों के साथ जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications