सोनू सूद को मिली घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी, जानिए एक्टर ने क्या कहा
अमृतसर, 20 फरवरी। पंजाब में आज सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन इस दौरान आम आदमी पार्टी और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मतदान में अनियमितता का आरोप लगाया है। सोनू सूद ने आरोप लगाया है कि कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों को पैसा बांटा जा रहा है। दरअसल सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट पर मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में जब सोनू सूद मतदान केंद्र पर जा रहे थे तो उन्हें रोक दिया गया। मोगा के पीआरओ प्रद्भद्वीप सिंह ने कहा कि सोनू पोलिंग बूथ के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान उनकी कार चेक की गई और उन्हें घर भेज दिया गया। अगर वह घर से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

वहीं सोनू सूद का कहना है कि हमे पता चला अलग-अलग पोलिंग बूथ पर विपक्ष की ओर से धमकीभरे फोन आ रह हैं, खासकर अकाली दल की ओर से। कुछ पोलिंग बूथ पर पैसे बांटे जा रहे हैं, लिहाजा यह हमारा कर्तव्य है कि सही चुनाव हो। इसीलिए मैं वहां गया था। लेकिन अब हम लोग घर पर हैं, हमारी मांग है कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। एक सोनू सूद ने एक ट्वीट करके ट्वीट करके चुनाव आयोग से गुजारिश की है कि वह मोगा विधानसभा क्षेत्र में जो लोग वोटों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे।
सोनू सूद ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आपको पता है कि कौन सा नेता बदलाव ला सकता है। मालविका हमेशा आपके साथ खड़ी रही हैं। मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि पूरा सूद परिवार, सोनू सूद, मालविका सूद आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मैं आप लोगों से अनुरोध करना चाहूंगा कि अफवाहों पर भरोसा नहीं करें निडर होकर मतदान करें। डरना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications