पंजाब: ख़ुद को संभावित CM के तौर पर चमकाने में जुटे सिद्धू, पूरी एक टीम करती है काम
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खुद को एक गंभीर, स्वतंत्र, ईमानदार और सहसी राजनेता के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सब के बीच वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल वीडियोज़ और ट्वीट्स पोस्ट कर लगातार कर रहे हैं।
चंडीगढ़, सितम्बर 7, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टियां चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं वहीं पंजाब कांग्रेस में अलग ही खिचड़ी पक रही है। पंजाब में बटाला को अलग ज़िला घोषित करने के लिए कांग्रेस नेता आपस में ही एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं तो वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ख़ुद को संभावित CM के तौर पर चमका रहे हैं।

ख़ुद को चमकाने में जुटे सिद्घू
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खुद को एक गंभीर, स्वतंत्र, ईमानदार और सहसी राजनेता के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सब के बीच वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल वीडियोज़ और ट्वीट्स पोस्ट कर लगातार कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि उनके सोशल मीडिया प्रचार के निशाने पर विपक्षी नेता नहीं बल्कि कैप्टन अमरिंदर सिंह रहते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू की सोशल मीडिया टीम चौबीसों घंटे काम करती है और उनकी बैठकों, भाषणों को फेसबुक पर पोस्ट और यूट्यूब वीडियोज़ शेयर करती रहती है।
सिद्धू के लिए पूरी टीम करती है काम
इनका ज़ोर सिर्फ़ नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाज़ी पर नहीं बल्कि उनके दिखावे पर भी होता है। जैसे कि स्वागत करती भीड़ और पार्टी के लोग, चाय के लिए किसी ढाबे पर रुकना या किसी गुरुद्वारे का अनियोजित दौरा करना। इन सब हरकतों को उनके साथ चलने वाली सोशल मीडिया की टीम कैमरे में कैद करती रहती है। उनके कपड़े एहतियात से चुने जाते हैं और वीडियोज़ को फिल्मों की तरह शूट किया जाता है। ऊपर से तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कई कैमरामैन उनके चलते हुए मुस्कुराते हुए, हाथ मिलाते और बात करते हुए तस्वीरों को कैमरों में क़ैद करते रहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी पोस्ट उन्हें एक राजनेता के तौर पर चमकाने के लिए की जाती हैं।
सिद्धू की छवि में बदलाव
राजनीतिक सलाहकारों का कहना है कि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट का मक़सद सिद्धू की एक बड़ी छवि पेश करना है। ऐसी छवि बना दी जाए ताकि सिद्धू के समर्थकों को उनके (सिद्धू) के अंदर पंजाब का अगला मुख्यमंत्री दिखने लगे। पार्टी अध्यक्ष बनने से पहले और बनने के बाद सिद्धू के छवि निर्माण के तरीके में काफी बदलाव आया है। सिद्धू का ज़ोर ये दिखाने पर रहता था कि वो अकेले व्यक्ति हैं जो पंजाब के कल्याण के लिए खड़े हैं। लेकिन उनका पूरा प्रदर्शन इतना लिखा-लिखाया रहता है कि सिद्धू अपने आपको एक ऐसे राजनेता के तौर पर पेश नहीं कर सकते, जो लोगों की नब्ज़ को समझ सकता हो।
सोशल मीडिया टीम नियुक्त
जुलाई 2019 में अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर खुद से डेढ़ साल से अधिक के निर्वासन के बाद सिद्धू पिछले साल सोशल मीडिया पर फिर सामने आए और 'जित्तेगा पंजाब' नाम से एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। चैनल पर अपने पहले वीडियो में सिद्धू ने कहा कि वो 'आत्मविश्लेषण के दौर' से बाहर आ गए हैं और उन्होंने वादा किया कि वो पंजाब के लोगों को उनकी ताकत वापस दिलाएंगे। चैनल का उद्देश्य अपने आपको पंजाब सियासत की एक स्वतंत्र आवाज़ के तौर पर चमकाना था। उनके पिछले ज़्यादातर वीडियोज़ 'सिद्धू का रुख' शीर्षक से होते थे, जिनमें वो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते थे। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया प्रचार और इंटरव्यूज़ आदी का काम देखने के लिए सोशल मीडिया टीम नियुक्त किया हुआ है।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: BJP में सिख चेहरों को अहम जिम्मेदारी, जीत के लिए पार्टी की क्या है प्लानिंग? पढ़िए इनसाइड स्टो












Click it and Unblock the Notifications