Sidhu Moosewala Murder Case: SIT ने पंजाबी सिंगर बब्बू मान, मनकीरत औलुख से की पूछताछ
सिंगर मूसेवाला मर्डर केस के संबंध में बुधवार को एसआईटी ने पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलुख से पूछताछ की। मूसेवाला के माता पिता ने सिंगर की हत्या में संगीत जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात कही थी।

Sidhu Moosewala Murder Case:पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में एसआईटी ने बुधवार को पंजाब के मनसा सीआईए कार्यालय में दो पंजाबी सिंगर से पूछताछ की। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केस के संबंध में पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख से कुछ घंटों तक पूछताछ की। इन दोनों सिंगर से पूछताछ इसलिए की गई क्योंकि मूसेवाला के माता-पिता ने कहा था कि संगीत उद्योग के लोग उनके बेटे की हत्या के पीछे थे।
सिद्धू मूसेवाला मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने तलब किया था। दोनों पंजाबी सिंगर आज दोपहर करीब दो बजे सीआईए मानसा कार्यालय पहुंचे और यहां उनसे करीब पांच बजे तक पूछताछ हुई। तीन घंटे तक पूछताछ जारी रही जिसके बाद ये सिंगर कार्यालय से बाहर निकलते हुए नजर आए। याद रहे एनआईए इससे पहले मनकीरत औलख, अफशाना खान, दिलप्रीत ढिल्लों से गैंगस्टरों से संबंध को लेकर पूछताछ कर चुकी है।
पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि दोनों गायकों से सिद्धू मूसेवाला की हत्या और इस घटना के बारे में उनके पास मौजूद किसी भी जानकारी के बारे में पूछताछ की गई है।
मनकीरत से मारे गए यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेरा के साथ उनकी निकटता के बारे में भी पूछताछ की गई थी। जैसा कि मूसेवाला हत्याकांड की चार्जशीट में मनसा पुलिस ने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गोल्डी बराड़ ने की थी, जो विक्की मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई की मदद से इस मामले का मास्टरमाइंड था।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications