पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास पूरी, यहां उनकी याद में लगाया जाएगा ब्लड डोनेशन कैंप
मियानी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में 11 जून को मियानी में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। वहीं, आज मूसेवाला की याद में अंतिम अरदास हुई। इसके लिए मानसा की बाहराली अनाज मंडी में कार्यक्रम रखा गया है। इस बारे में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह भोग वाले दिन अपने दिल की बात सबके सामने रखेंगे।
Recommended Video

आज सुबह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लोगों से भोग समागम होने तक दुकानें बंद रखकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने की अपील की। वहीं, मियामी में सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों ने कहा कि, उनकी ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। कमल फिटनेस सेंटर मियानी में बीएमएस ब्लड सेवा व रजत स्टूडियो के सहयोग से यह कैंप लगाया जाएगा। प्रबंधक पलविंदर कुमार लाडी, रजत जलालपुर, रोहित जलालपुर, रिंकू मियानी, ढिल्लों मियानी, सम्पूर्ण सिंह, चरण सिंह, अक्षय तल्ला, गुरप्रीत तल्ला ने बैठक दौरान बताया कि, कैंप का उद्घाटन पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां करेंगे। इस दौरान पंजाबियत का झंडा बुलंद करने वाले मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस की ओर से एक बड़ा बयान दिया गया। पुलिस ने बताया कि, सिद्धू की हत्या के मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों पर गोलियां बरसाने वाले हत्यारों को पनाह देने, लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने और रेकी करने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications