पंजाब: गोइंदवाल साहिब जेल में 'गैंगवार', सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों की हत्या

पंजाब के गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंग के बीच झड़प में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी दो आरोपियों की मौत हो गई। इनमें एक ने जेल के अंदर ही दम तोड़ दिया।

Sidhu Moose Wala accused died in Jail

पंजाब के गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच खूनी संघर्ष में दो की मौत हो गई। दोनों सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड के आरोपी थे। जेल में कैदियों के बीच झड़प में आरोपी मनदीप तूफान और मोहन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मनदीप तूफान की जेल में ही मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष में एक अन्य कैदी भी घायल हुआ है। उसका नाम केशव है। वो पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है।

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में 2 आरोपी मनदीप तूफान और मोहन सिंह की केंद्रीय जेल गोइंदवाल में जेल के कैदियों के बीच झड़प हो गई थी। गोइंदवाल साहिब के डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब के गोइंदवाल साहिब जेल में झड़प के दौरान घायल मनदीप तूफान गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी जेल में ही मौत हो गई।

डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष में एक अन्य कैदी भी घायल हुआ है। मारे गए कैदी की पहचान रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बठिंडा निवासी केशव के रूप में की गई है। जबकी घायल कैदी बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया।

केंद्रीय कारागार गोइंदवाल साहिब जेल में हुई घटना को लेकर सीनियर पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मारे गए दोनों गैंगस्टर्स के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गैंगवार में मारे गए और घायल हुए कैदी एक ही ग्रुप के थे।

Recommended Video

    Punjab के Amritsar की घटना पर CM Bhagwant Mann का बयान, Amritpal को दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+