'हमें नसीहत देने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांकें', CM भगवंत मान का राहुल गांधी को करारा जवाब

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा ख़तरनाक होती है और यह बात राज्य में यात्रा के दौरान उनके बेबुनियाद बयान साबित कर रहे हैं।

भगवंत मान राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य के दौरे के दौरान दिए बेतुके बयानों का सख़्त नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को व्यंग्य कसते हुए कहा कि ऐसे बेबुनियाद बयान देने से पहले राहुल अपने गिरेबान में झांकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भगवंत मान ने गांधी परिवार के जानशीन को याद करवाया कि उनको पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है, जिन्होंने उनकी पार्टी के हक में बड़ा फ़तवा दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि मुझे लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा ख़तरनाक होती है और यह बात राज्य में यात्रा के दौरान उनके बेबुनियाद बयान साबित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भगवंत मान ने कहा कि संसद मैंबर को इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर लगभग एक साल पहले उनको जलील किया था। उन्होंने आगे कहा कि यह भी दुखांत है कि मौजूदा राज्य कांग्रेस के प्रधान को चल रही यात्रा के दौरान धक्के मारकर लोगों में बेइज्ज़त किया जा रहा है, जोकि वास्तव में मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए कांग्रेसी नेता की घटिया चाल से अधिक कुछ नहीं। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेसी नेता भूल गए हैं कि उनके परिवार के हाथ देश में लोकतंत्र के कत्ल से रंगे हुए हैं और लोग उनको इस गुनाह के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती नए नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+