पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, सीएम मान ने किया ऐलान
Punjab News: कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के राज्यों तेजी से पारा लुढ़क रहा है। पंजाब के कई स्थानों पर अधितम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इस बीच सरकार ने स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
पंजाब में बर्फीली हवाओं की वजह से जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आने वाले कुछ दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है। इ बीच पिछले कुछ दिनों ने राज्य के कई जिलों में बढ़ी धुंध और गिरते तापमान के बीच आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ठंड के बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेकर समय बिताने को विवश हैं।
वहीं हरियाणा में भी घना कोहरा और भीषण ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब- हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब में कोल्ड वेव के साथ कोहरा भी परेशान करेगा।
पंजाब में 14 जनवरी तक स्कूल बंद
पंजाब के स्कूल अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी का एलान कर दिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर कर दी।












Click it and Unblock the Notifications