पंजाब में आज से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुले, विद्यार्थी बोले- हमें हाथ नहीं मिलाने, 2 गज दूर रहेंगे
अमृतसर। पंजाब प्रांत में आज से सभी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपने मुंह पर मास्क लगाकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनसे सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए भी कहा जा रहा है। स्कूलों शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों के मुंह पर भी मास्क नजर आ रहे हैं। आज अमृतसर में एक स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि, "हमें शिक्षकों ने कहा है कि स्कूल में किसी से हाथ नहीं मिलाने हैं और दूरी बनाकर रखनी है।"
Recommended Video

ड्रम बजाकर स्कूलोत्सव की शुरुआत हुई
छात्रा ने कहा कि, "हमें स्कूल आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अब रोजाना पढ़ने आ सकेंगे।" बता दिया जाए कि, जुलाई महीने में ही पंजाब-हरियाणा समेत 9 राज्यों में 9वीं से उूपर की कक्षाओं के बच्चे स्कूल जाने लगे थे। पिछले महीन से ही सरकार ने बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों आॅफलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी। बहरहाल, अभिभावकों की अनुमति से बच्चे अपने-अपने स्कूलों में जा रहे हैं तो वहां उनका स्वागत किया जा रहा है। लुधियाना में हालांकि पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों की संख्या 10 से 15% ही रही, लेकिन उत्साह गजब का दिखा। बच्चों के स्वागत में ड्रम बजाकर स्कूलोत्सव की शुरुआत हुई।

बच्चों और स्टाफ की स्कूल में होने की खुशी
स्कूल आ रहे बच्चों का कई स्कूलों में बच्चों का हार पहनाकर शुभ-आगमन हुआ, तो कहीं स्टाफ ने बैंडा-बाजे और ढोल बजाकर स्वागत किया। लुधियाना के एक स्कूल में इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी वेलकम वाले स्टीकर हाथों में ले रखे थे।

अब बच्चों का टाइम खराब नहीं होगा
एक शिक्षिका ने कहा कि, सूबे में पिछले 4 महीने से बंद सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू हो गई है। अब बच्चों का टाइम खराब नहीं होगा। हालांकि, काफी माता-पिता अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते।

तीसरी लहर को लेकर सख्ती,कटेंगे चालान
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें सभी सीएमओ और पुलिस अधिकारियों को गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया।
निर्देश दिए गए हैं कि, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, फिरोजपुर जैसे बड़े शहरों में कड़े कदम उठाए जाएं।

-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications