पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां; मान सरकार का ऐलान
Punjab Schools Closed: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी है। 7 जनवरी तक के लिए छुट्टी बढ़ा दिया है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ठंड को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में सर्दी छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। अब पंजाब के सभी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे।
हरजोत सिंह बैंस ने अपने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुसार, ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां (स्कूलों में छुट्टियां) रहेंगी। आठ जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे। पंजाब में शीतलहर चल रही है और कड़ाके की ठंड के कारण अभिभावक, शिक्षक और छात्र परेशान हैं। पंजाब सरकार ने सर्दी के प्रकोप को देखते हुए छात्रों औप शिक्षकों के हित में छुट्टियों को लेकर निर्णय लिया है।

बता दें कि पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में भी 3 से 6 साल के बच्चों के लिए छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसकी जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications