पंजाब में सत्ता वापसी के लिए SAD प्रधान का नया दांव, 100 दिनों में करेंगे 100 विधानसभा का दौरा

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार से जीरा विधानसभा क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे । इस 100 दिनों के दौरे के दौरान सुखबीर सिंह बादल पंजाब के लोगों के साथ रूबरू होकर उनका फीडबैक लेंगे।

चंडीगढ़, अगस्त 17, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टिंयों ने भी अपनी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा तेज़ कर दी है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी चुनावी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। अगले 100 दिन तक सुखबीर सिंह बादल पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इन 100 दिनों में वह 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान वह सीधे तौर पर आम जनता से रूबरू होंगे और शिरोमणि अकाली दल की नींव को मजबूत करेंगे।

sukhbeer singh badal

100 दिनों के दौरे पर सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार से जीरा विधानसभा क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे । इस 100 दिनों के दौरे के दौरान सुखबीर सिंह बादल पंजाब के लोगों के साथ रूबरू होकर उनका फीडबैक लेंगे। सुखबीर सिंह बादल उनकी भावनाओँ को समझ कर ही आगामी चुनाव के फ़ैसले लेंगे।

कांग्रेस और AAP पर चार्जशीट
आपको बता दें कि पंजाब सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यशैली पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके मौजूदा कार्यकाल का लेखा-जोखा मांगा है। साथ ही उन्होंने कैप्टन सरकार के साथ-साथ दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामकाज पर भी एक चार्जशीट जारी की है। चार्जशीट में दोनों सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बकायदा लिस्ट देते हुए दोनों सरकार के वादे और कार्यों का उल्लेख किया है।

जालंधर कैंट से उम्मीदवार घोषित
सुखबीर सिंह बादल ने बीते दिन जालंधर कैंट विधानसभा सीट से जगबीर सिंह बराड़ को शिरोमणि अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया है। सोमवार को सुखबीर सिंह बादल ने जगबीर बराड़ को सिरोपा पहनाकर विधिवत तरीक़े से शिरोमणि अकाली दल में शामिल किया। सुखबीर सिंह बादल का जगबीर बराड़ को राजनीति में लाने में अहम किरदार रहा है। साल 2007 में जगबीर बराड़ ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जालंधर कैंट हलके से शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर ही चुनाव लड़े और जीते भी थे। उससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी।

सरकारी अधिकारी थे बराड़
बराड़ की 20 साल तक इसी हलके में बतौर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) तैनाती रही थी। इसके चलते बराड़ की कैंट हलके के तमाम गांवों में अच्छी पैठ थी। उनका वहां के पंच तथा सरपंचों के साथ अच्छा तालमेल भी था। इसका फायदा 2007 के चुनाव में बराड़ को मिला था। साल 2012 के चुनाव में अकाली दल ने परगट सिंह को यहां से उम्मीदवार घोषित किया था। अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद परगट चुनाव जीते थे और बराड़ का पत्ता कट गया था।

पार्टी की नींव मज़बूत करने में जुटे शिअद अधिकारी
शिरोमणि अकाली दल अब बूथ स्तर पर भी पार्टी की नींव मज़बूत करने में जुट गई है। नगर काउंसिल खरड़ के पार्षद दविंदर सिंह बल्ला को शिरोमणि अकाली दल जिला मोहाली का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार विधान सभा हल्का खरड़ के इंचार्ज जत्थेदार उजागर सिंह बडाली ने कहा कि पार्टी को ऐसे मेहनती वर्करों की ज़रूरत है। दविंदर सिंह बल्ला की सेवाओं को देखते हुए उन्हें पार्टी की जिला इकाई का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+