Morinda Gurdwara बेअदबी मामले के आरोपी जसवीर की मानसा अस्पताल में मौत
मोरिंडा गुरुद्वारा बेअदबी मामले के आरोपी जसवीर जस्सी की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जस्सी की मौत मानसा सिविल अस्पताल में हुई है। जानिए पूरा मामला

पंजाब के गुरुद्वारे में बेअदबी मामले का आरोपी अब जीवित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के मोरिंडा बेअदबी मामले के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की मौत हो गई है। आरोपी जसवीर सिंह मनसा की तमकोट जेल में बंद था।
एक हफ्ते में मौत
29 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर जसवीर को रूपनगर से मनसा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोपी को पुलिस ने विगत 24 अप्रैल को पकड़ा था।
मानसा जेल के बाद सिविल अस्पताल लाया गया
मोरिंडा बेअदबी प्रकरण में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जसवीर सिंह को मनसा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। जेल विभाग ने से उसे मनसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीने में दर्द और सांस में तकलीफ
सिविल अस्पताल मानसा के डॉ. ईशान के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। लाख कोशिशों के बावजूद हम उसे नहीं बचा सके।
एक हफ्ते पहले भजन मंडली पर अटैक
बता दें कि विगत 24 अप्रैल को रिपोर्ट आई थी कि बेअदबी के आरोपी ने कीर्तन मंडली पर अटैक किया था। हालांकि, पंजाब पुलिस ने समय रहते आरोपी को पकड़ा और हालात बेकाबू होने से बचाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications