पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपने फ़ैसले से यू टर्न, राजा वड़िंग ने कही ये बड़ी बात
पंजाब में भगवंत मान ने वीआईपी की सुरक्षा घटाई और हटाई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा कोर्ट के फटकार के बाद फिर से सुरक्षा बहाल की गई है।
चंडीगढ़, 3 जून 2022। पंजाब में भगवंत मान ने वीआईपी की सुरक्षा घटाई और हटाई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा कोर्ट के फटकार के बाद फिर से सुरक्षा बहाल की गई है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधा है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में सुरक्षा का दायरा घटाया था । अब वापस से सुरक्षा बहाल बहाल करना मान सरकार की बड़ी खामी और लापरवाही का सबूत है।सरकार की खामी की वजह से शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) की हत्या कर दी गई। इसकी ज़िम्मेदारी सीएम भगवंत मान को लेनी चाहिए और उसके माता-पिता से माफी मांगनी चाहिए।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार और खासकर मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि क्यों पहले सुरक्षा वापस ली गई थी और जब उसे हटा दिया गया था, तो अब क्यों द्वारा बहाल किया गया है। इसका अर्थ है कि कहीं कुछ गलती हुई। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री इस बड़ी खामी के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेंगे, जो गृह मंत्री भी हैं और मूसेवाला के माता-पिता से माफी मांगेंगे, क्योंकि इस गलती के चलते उसकी (मूसेवाला) जिंदगी गई। उन्होंने जिक्र किया कि इनके लोग दिखावे के चलते पंजाब ने एक मशहूर सभ्याचारक चेहरे और भविष्य के नेता को खो दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के दावे की ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के चलते सुरक्षा में छटाई की गई है, कोई आधार नहीं रखते। क्योंकि अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस के 80 कमांडोज और राघव चड्ढा की 50 कमांडोज के साथ सुरक्षा अभी भी वैसे ही है। उन्होंने सवाल किया कि क्यों इनकी सुरक्षा में छटाई नहीं हुई। सिक्योरिटी घटाने की प्रक्रिया सिर्फ लोक दिखावा ही नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित थी।
ये भी पढ़ें: PSEB Result 2022: ये हैं वो बच्चे जो बने इस बार पंजाब टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 मार्क्स












Click it and Unblock the Notifications