'कोर्ट के आदेश का सम्मान, CM मान ने भी की है अपील', पराली जलाने के खिलाफ SC के आदेश पर बोले ब्रह्म शंकर
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में किसानों के पराली जलाने को लेकर एक आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब समेत हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकार से पराली जलाने से रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है। ऐसे में पंजाब सरकार के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा प्रदूषण रोकने के लिए मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने भी किसानों से अपील की है और मुझे उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा।
पराली जलाने के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश जिए हैं। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वायू प्रदूषण में पराली अहम भूमिका निभा रहा है। हमें नहीं मालूम कि यह कैसे रुकेगा लेकिन यह आपका (सरकार) का काम है। आप उसे तुरंत रोकें।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल की अगुवाई वाली बेंच दिल्ली में और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर चिंता जताई और कहा कि समस्य के हल के लिए राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी और डीजी के सुपरविजन में कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए क्षेत्र के एसएचओ जिम्मेदार होंगे। कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकार से कहा है कि वह बुधवार को मीटिंग बुलाएं और इस बात को सुनिश्चित करें कि पराली जलाने से रोका जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से भी कहा है कि वह सॉलिड वेस्ट जलाए जाने से रोके।
पंजाब सरकार को पराली जलाने से रोकने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। पराली जलाना गलत है। इससे प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ता है। पंजाब के मंत्री ने कहा,"पंजाब सरकार ने अपनी तरफ से सभी प्रयास किए...हमने किसानों से चर्चा की और उनसे पराली न जलाने और विकल्प चुनने की अपील की।" फसलें। सरकार पराली जलाने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। सीएम भगवंत मान ने भी किसानों से अपील की है और मुझे उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा।"












Click it and Unblock the Notifications