पंजाब: मोगा में PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, फिर उठाया राफेल का मुद्दा

मोगा। एक समय शिरोमणी अकाली दल का गढ़ रहे मोगा में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस ने पंजाब में आज अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। पंजाब के मोगा के पास किली चाहला में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ हल्ला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल मामले में सार्वजनिक बहस करने की चुनौती देते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को चंद उद्योगपतियों को दे दिया है।

जो खुद ही भ्रष्टचारी है, वो दूसरों को कैसे रोकेगा

जो खुद ही भ्रष्टचारी है, वो दूसरों को कैसे रोकेगा

राहुल गांधी ने कहा कि राफेल की फाइलें चोरी हो गईं। पहले खरीद फरोख्त में धांधली की, खरीद का कांट्रैक्ट चहेती कंपनी को दे दिया। जो खुद ही भ्रष्टचारी है, वो दूसरों को कैसे रोकेगा। देश से भ्रष्टाचार को कैसे मिटाएगा। आज देश का युवा और किसान वर्ग हताश है, निराश है। उन्हें इससे बाहर निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी उद्योग घरानों के कर्जे माफ कर सकते हैं, लेकिन पंजाब के किसानों के नहीं, जो कर्ज के बोझ से मदद की आस लगाये बैठे हैं।

देश का चौकीदार चोर बन गया

देश का चौकीदार चोर बन गया

पंजाब के किसानों ने आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव से पहले वादे किए, किसानों का कर्ज माफ करेंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। देश को विकास की ओर ले जाएंगे, लेकिन आज सभी वादे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। विकास करना तो दूर, देश का चौकीदार चोर बन गया। रैली में प्रदेश के करीब 2.87 लाख किसानों के कर्ज माफी करने की घोषणा की गई। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी की। जीएसटी जैसी स्कीम लेकर आए और देश के करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। कहते हैं नोटबंदी करके काले धन के खिलाफ लड़ाई शुरू की है। नुकसान किसका हुआ, आम जनता का। लोग लाइनों में खड़े थे। काला धन जमा करने वाले लोग एसी कमरों में बैठकर पैसा बदलवा रहे थे।

जवानों से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

जवानों से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर के चंबी के मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर देश के जवानों को एक समान एक नजर से देखेगी व अर्ध सैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दरजा देगी। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए कहा कि सेना जहां सीमा की रक्षा करती है वहीं पैरा मिलिट्री आंतरिक सुरक्षा में तैनात रहती है। उन्होंने कहा कि जवानों से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+