SC के फैसले को राघव चड्ढा ने बताया लोकतंत्र की जीत
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार को दिल्ली का मेयर घोषित किया है। कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए सत्य की जीत बताया है।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कहा सत्यमेव जयते! आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय ने भारत में लोकतंत्र के स्तम्भ - स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 8 'अमान्य' मतपत्रों को वैध मानकर पुनर्मतगणना का निर्देश देने के बाद AAP मेयर उम्मीदवार को विजेता घोषित किया। ये निर्णय भारत के लोकतंत्र की जीत है, जनता के वोट की ताकत की जीत है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को इस मामले में फटकार लगाई है। मसीह ने 8 बैलट को अवैध करार दिया था, लेकिन कोर्ट ने इसे वैध करार देते हुए कहा कि इन्हें याचिकाकर्ता के पक्ष में गिना जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि इस कोर्ट में कल, रिटर्निंग ऑफिसर ने यह बयान दिया था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उन्होंने पाया कि बैलट अवैध हैं।
लेकिन तथ्य यह है कि एक भी बैलट अवैध नहीं था। रिटर्निंग अधिकारी का बर्ताव गलत था। पहले तो उनका आचरण ठीक नहीं था उन्होंने गलत तरह से मेयर के चुनाव के नतीजे घोषित किए। इसके बाद कोर्ट में उन्होंने गलत बयान दिया। इसके लिए उनकी जवाबदेयी तय करनी होगी। यह कोर्ट की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जाए।










Click it and Unblock the Notifications