दिल्‍ली की तर्ज पर पंजाब सरकार भी शुरू कर रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

Pujab Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर पंजाब की भगवंत मान सरकार भी राज्‍य के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने जा रही है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के इस ऐलान के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है।

aap cm

बता दें दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की थी। जिसके बाद पंजाब में आप सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना शुरू की जा रही है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर एक पोस्‍ट लिखकर बधाई दी है। जिसमें दिल्‍ली सीएम ने लिखा है

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लागू होगी। आना-जाना, रहना-खाना एकदम फ़्री होगा। दिल्ली में हम अब तक 75 हज़ार से ज़्यादा लोगों को तीर्थ यात्रा करा चुके हैं। अपने बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना पुण्य का काम होता है, मुझे ख़ुशी है कि अब पंजाब की जनता की भी इस पुण्य में भागीदारी होगी। इस शानदार फ़ैसले के लिए मान साहब और पंजाब की जनता को बहुत-बहुत बधाई।

बता दें पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में शुरू की जा रही मुख्‍यमंत्री तीर्थीयात्रा योजना के बारे में ऐलान किया है। जिसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दी है। उन्‍होंने लिखा

कैबिनेट बैठक में आज 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' को मंजूरी दे दी गई। अब आपकी सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाएगी। हम इस योजना को 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरू करेंगे, जिसका विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+