पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ के लिए कैंडल मार्च आज, सड़क पर उतरेंगे माता-पिता

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड राज्‍य का सबसे चर्चित मामला बन गया। मूसेवाला को इंसाफ के लिए आज उनके फैंस मानसा में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। इसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर भी सड़क पर उतरेंगे। मूसेवाला के पिता ने सभी फैंस को बताया कि, यह कैंडल मार्च शाम 4 बजे के बाद बाहरी अनाज मंडी से शुरू होगा। इसी जगह सिद्धू का भोग समागम हुआ था। यह मार्च मूसेवाला की 'लास्ट राइड' तक जाएगा।

Punjabi singer Sidhu Moose Wala Mother Father Candle March today Updates

आज जहां कैंडल मार्च होगा, वो वही जगह है, जहां 29 मई को मूसेवाला को गोलियां मारकर उनकी हत्‍या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्‍या मानसा के जवाहरके में की गई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। मूसेवाला हत्‍याकांड के ज्‍यादातर गुनहगार अब सलाखों के पीछे हैं, हालांकि कुछ और आरोपी भी पुलिस के राडार पर हैं। मूसेवाला की याद में व उसके सभी गुनहगारों को सजा दिलाने के उद्देश्‍य से आज मानसा में कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। मूसेवाला के परिजनों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी बाजार में न जाएं..और मार्च में हिस्‍सा लें। उन्‍होंने कहा कि, नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं, लेकिन कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं होगी।

Punjabi singer Sidhu Moose Wala Mother Father Candle March today Updates

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+