पंजाब: युवाओं ने लोक गीत-नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा-तीसरा स्थान किया हासिल, खेल मंत्री मीत हेयर ने दी बधाई
Punjab News: केंद्र सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पंजाब ने लोक गीत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और लोक नृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विजेता युवाओं को बधाई दी है।
युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक शहर में किया गया, जिसमें देश के युवाओं ने भाग लिया।

युवा सेवाएं विभाग पंजाब के सहायक निदेशक कुलविंदर सिंह और रघबीर सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के 100 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पंजाब के तरणप्रीत सिंह ने लोक गीत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और पंजाब की भांगड़ा टीम ने समूह लोक नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार
दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। युवा सेवा मंत्री मीत हेयर ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर पंजाब का नाम रोशन किया है।
भगवंत मान सरकार पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पंजाब की यह स्थिति राज्य की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के में 13 नव नियुक्त उम्मीदवारों को गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दिया नियुक्ति पत्र












Click it and Unblock the Notifications