कूड़ा मुक्त बनेगा पंजाब, मंत्री तरुनप्रीत सौंद ने सेग्रीगेशन प्लांट का उद्घाटन किया
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए आज पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने एक पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन प्लांट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पहले एक साल के लिए शुरू किया गया है। सफलता मिलने के बाद राज्य के अन्य शहरों में भी शुरु किया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पंजाब का पहला पायलट प्रोजेक्ट खन्ना शहर से शुरू किया गया है। खन्ना शहर के हर वार्ड के प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उठाया जाएगा। साथ ही इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ खन्ना शहर के किसी भी अन्य स्थान पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इससे खन्ना शहर के सभी वार्डों से कूड़ा समाप्त हो जाएगा और शहर की सूरत सुंदर और आकर्षक दिखेगी।
इस प्रोजेक्ट के कई फायदे हैं। कूड़े के सेग्रीगेशन) करने के बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी और प्लास्टिक के कचरे से बिजली उत्पन्न की जाएगी। सौंद ने खन्ना निवासियों से इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications