पंजाब: सुरक्षा कटौती के मुद्दे पर सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, मूसेवालाकांड भी उठा

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को कुछ लोगों की सिक्‍योरटी कटौती के मुद्दे पर झटका लगा है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा कटौती के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने राज्‍य सरकार को सुरक्षा को बहाल करने के आदेश देते हुए इसकी समीक्षा करने को कहा है। हाईकोर्ट ने आज पंजाब पुलिस को कहा कि वह केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों से चर्चा के बाद ही इस तरह का फैसला ले।

Punjab: VIP Security Cover Case, highCourt Order Big Blow To Mann Government

हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिक्योरिटी कटौती के दौरान हुई सिक्योरिटी लीक पर भी आज चिंता जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि जानकारी सार्वजनिक होने से कई खतरे के घेरे में आ जाते हैं। शरारती तत्व इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।'
गौरतलब है कि, पंजाब सरकार सुरक्षा कटौती के अनाउंसमेंट के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या हो गई थी। गैंगस्‍टरों को यह पता चल गया था कि, मूसेवाला के पास अब सिक्‍योरटी नहीं है, तब गैंगस्‍टरों ने शूटर भेजकर 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवा दिया। चिंता की बात यह है कि, मर्डर से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटाई थी। उनके पास से 4 में से 2 कमांडों वापस ले लिए गए थे। उसके बाद सरकार पर सवाल खड़े हुए कि उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा क्यों घटाई?

Punjab: VIP Security Cover Case, highCourt Order Big Blow To Mann Government

हाईकोर्ट में भी यह प्रश्‍न उठा है कि, राज्‍य सरकार को अगर सुरक्षा घटानी भी थी तो फिर उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों की गई। बहरहाल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा कटौती के फैसले पर रोक लगा दी है, और सरकार को सुरक्षा को बहाल करने के आदेश देते हुए उसकी समीक्षा करने को कहा है। इसे सुरक्षा कटौती को VIP कल्चर पर एक्शन बता क्रेडिट ले रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के लिए झटका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+