पंजाब: अब पूर्व CM चन्नी से विजिलेंस करेगी पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति के मामले में भेजा नोटिस
charanjit singh channi: आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस जारी किया है। उनको कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पंजाब में जब से AAP की सरकार आई है, तब से सीएम की कुर्सी पर बैठे भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। पंजाब विजिलेंस की टीम कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों से पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में अब पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने समन जारी किया है। पंजाब सतर्कता विभाग ने चरणजीत सिंह चन्नी को पूछताछ के लिए बुधवार (12 अप्रैल) को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
बुधवार सुबह पूर्व सीएम चन्नी को 10 बजे पेश होने के लिए कहा गया है। चरणजीत सिंह चन्नी से यह पहली विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ होगी। सूत्रों के अनुसार पूर्व सीएम की संपत्ति को लेकर एक डिटेल रिपोर्ट बनाई गई है। चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।
Recommended Video
आउट नोटिस जारी करने के बाद उनको विजिलेंस ने विदेश नहीं जाने के लिए कहा था, हालांकि चन्नी को अमेरिका जाना था, लेकिन अपना प्लान कैंसिल कर दिया था। चन्नी ने मान सरकार पर फंसाने का आरोप भी लगाया था।
आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर चली गहमा-गहमी के बाद चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 3 महीने तक पंजाब के सीएम का पद संभाला था। जिसके बाद हुए चुनावों में भगवंत मान सीएम बने।












Click it and Unblock the Notifications