पंजाब के परिवहन मंत्री ने यात्रियों के हित में लिया ये बड़ा फैसला
Punjab Government: पंजाब सरकार ने परविहन विभाग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में नई बसें शामिल करने के निर्देश जारी किए। लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और राज्य परिवहन आयुक्त (STC) ऑफिस के कार्य की समीक्षात्मक बैठक के दौरान राजस्व में वृद्धि करने के लक्ष्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंडों को Contract पर दिया जाए ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ उनके रखरखाव और सफाई की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिन रूटों पर निजी बसें अधिक चलती हैं और सरकारी बस सेवा बहुत कम है, वहां पर सरकारी बस सेवा शुरू करने के निर्देश जारी किए।

आगे मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य में हर रूट पर सरकारी बस सेवा चालू करें, ताकि प्राइवेट बस मालिकों के मनमानी पर लगाम लग सके। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उन सभी रूटों की लिस्ट पेश करने के निर्देश भी दिए, जहां सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications