अवैध तरीके से चल रहे टैक्सी ऐप्स पर लगेगा टैक्स....पंजाब सरकार जल्द जारी करेगी निर्देश

Punjab News: पंजाब में बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर चल रही टैक्सियों पर प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी में है। जी हां...पंजाब सरकार ने प्राइवेट टैक्सियों पर टैक्स लगाने का फैसला किया है। जिसके कारण अब गाड़ियों की सेवा देने वाले प्राइवेट ऐप्स को टैक्स के दायरे में ला सकती है।

bhagwant singh maan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्ला ब्ला और जूम जैसे ऐप्स के जरिए टैक्सी बुक करने वाले लोगों का सफर और महंगा हो जाएगा। राज्य में अवैध रूप से चलने वाले ट्रेवल कंपनियों के अधिकतर गाड़ियों को पंजाब सरकार चालान करने और इन कंपनियों को पंजाब में पंजीकृत करने के लिए जल्द से जल्द राज्य में एक नीति जारी करी जाएगी।

पंजाब सरकार कि इस नीति के अंतर्गत अवैध कंपनियों में सबसे ऊपर के दो नाम ब्ला ब्ला और जूम ऐप्स ही आते है। आपको बता दें कि, पंजाब सरकार को इन कार पूलिंग ऐप्स से प्रतिदिन लाखों रुपए के टैक्स का चूना लग रहा है। इसलिए, पंजाब के राजस्व विभाग को चूना लगा रही इन कंपनियों के टैक्सियों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में जुटी है।

इस मामले को लेकर सरकार अब सख्ती बरतेंगे और जल्द ही इन कंपनियों को भी टैक्स भरना पड़ेगा। इससे पहले भी टैक्सी यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। क्योंकि, रजिस्ट्रेशन वाली टैक्सी चालाक को काफी नुकसान हो रहा था। सरे नियमो और तथ्यों को देखकर पंजाब सरकार ने यह कदम बहुत सख्ती से उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+