मुख्यमंत्री बनने के लिए जिस लोकसभा सीट को मान ने छोड़ा था, अब वहीं से आप ने इनको बनाया प्रत्याशी

मुख्यमंत्री बनने के लिए जिस लोकसभा सीट को मान ने छोड़ा था, अब वहीं से आप ने इन्हें बनाया है नया प्रत्याशी

संगरूर। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। जिस लोकसभा सीट के विजेता भगवंत मान सांसद पद छोड़कर मुख्यमंत्री बने थे, वो सीट अब खाली है और उस पर अभी चुनाव होना है। वह सीट है संगरूर की। आप पार्टी ने यहां से संगरूर जिला प्रधान गुरमेल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी।

Punjab: Sangrur Lok Sabha by-election 2022, AAP new candidate Gurmel Singh

सरपंच गुरमेल संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आप के उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, गुरमेल सिंह पार्टी के वफादार नेताओं में गिने जाते हैं। वह 2013 में ही पार्टी से जुड़ गए थे। कांग्रेस की सत्ता के बावजूद वह 300 मतों से जीतकर आप के एकमात्र सरपंच बने। अब वह संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया है।

बता दें कि, लोकसभा में पंजाब से आप के इकलौते सांसद रहे भगवंत मान ने पंजाब का सीएम बनने के बाद अपने सांसद पद से त्याग पत्र दे दिया था। और, सीट खाली होने के बाद अब यहां पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को होगा। मतगणना 26 जून को होगी।

Punjab: Sangrur Lok Sabha by-election 2022, AAP new candidate Gurmel Singh

अभी सियासत की एक ध्यान देने वाली बात यह भी है कि, आप को छोड़कर अभी तक किसी बड़ी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। आप के द्वारा सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किए जाने की वजह संगरूर लोस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिष्ठा मानी जा रही है।

बता दें कि, इस सीट पर भगवंत मान लगातार 2 बार वर्ष 2014 और 2019 में यहां से एक लाख से अधिक मतों से जीते हैं। संगरूर लोकसभा क्षेत्र के अधीन 9 विधानसभा क्षेत्र - लहरा, धूरी, संगरूर, दिड़बा, सूनाम, बरनाला, भदौड़, मेहलकलां और मालेरकोटला आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+