पानी की मोटर के पास रह रहे पिल्लों को फेंक-फेंककर मार डाला, पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस

संगरूर। खेत में पानी की मोटर के पास एक ​कुतिया ने पिल्लों को जन्म दिया था। एक शख्स को उनसे इतनी घृणा थी कि उसने पिल्ले फेंक-फेंककर मारे। कुतिया के 2 पिल्लों की मौत हो गई। इससे खफा एक अन्य किसान ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी शख्स के खिलाफ पशु-क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab sangrur: Dogs puppy killed by A Man, Police case under the Prevention of Cruelty to Animals Act 1960

संगरूर पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि, गांव नदामपुर निवासी भगवान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। भगवान सिंह ने बताया कि, उसकी जगरूप सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ साझी जमीन पर साझी मोटर है। जहां पर कुछ दिन पहले एक कुतिया ने पिल्ले जन्मे थे। 14 मई को वह खेत में काम कर रहा था, तभी जगरूप सिंह भी वहां आ पहुंचा। उसने पिल्लों को फेंक-फेंककर मारना शुरू कर दिया। उसकी क्रूरता के कारण 2 पिल्लों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। एक-दो की टांगे टूट गई हैं।

Punjab sangrur: Dogs puppy killed by A Man, Police case under the Prevention of Cruelty to Animals Act 1960

यह शिकायत मिलने पर पुलिस ने मृत पिल्लों को देखा और उसके बाद जगरूप सिंह के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पिल्लों को मारने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिकायतकर्ता किसान ने यह भी आशंका जताई है कि, जगरूप अन्य पिल्लों को भी मार सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+