पंजाब का दूसरा सैनिक स्कूल 1 अगस्त से होगा शुरू, दयानंद पब्लिक स्कूल के नाम से चलाया जाएगा
चंडीगढ़। पंजाब में अब एक और सैनिक स्कूल चलेगा। इस स्कूल को जिला पटियाला में नाभा तहसील की आते सिल्वर सिटी में दयानंद पब्लिक स्कूल के नाम से चलाया जाएगा। यह पंजाब में दूसरा सैनिक स्कूल होगा। इससे पहले जिला कपूरथला में पुराना सैनिक स्कूल है। शिक्षा-अधिकारियों के मुताबिक, नए स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस स्कूल का मालवा क्षेत्र के स्टूडेंट्स को खूब लाभ होगा। पंजाब को इस सैनिक स्कूल को साल 2021 के बजट में अलॉट किया गया था। पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नागर हवेली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में भी 9 सैनिक स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से आरंभ होगा। देश में 2 स्कूलों पर अभी काम चल रहा है और 9 स्कूल का काम बाकी है।

रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोक सभा में आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि, उनका देश में 100 नए सैनिक खोलने का प्रस्ताव है। पहले चरण में 21 स्कूल का प्रोजेक्ट है। स्कूल निजी संस्थानों के साथ साझेदारी कर खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के स्कूलों का काम किसी कारणवश अभी रुका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications