जालंधर में शुरु हुआ पंजाब का पहला मोहल्ला क्लिनिक, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने की शुरुआत

जालंधर, अप्रैल 16। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए पार्टी के नेता पंजाब में केजरीवाल सरकार के कामकाज को लोगों के बीच रख रहे हैं। इसी दिशा में जालंधर के अंदर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत की है। ये मोहल्ला क्लिनिक पंजाब का पहला मोहल्ला क्लिनिक है। आम आदमी पार्टी जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं आप एससी विंग के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर शिव दयाल माली की तरफ से भार्गव कैंप में इस मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई है।

Mohalla clinic

मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर्स विंग के मौजूदा को-प्रेसिडेंट डॉक्टर संजीव शर्मा एवं जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर मौजूद थे। आपको बता दें कि इस मोहल्ला क्लिनिक के जरिए लोगों को सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा सभी तरह के चेकअप भी यहां हो सकेंगे। इस मोहल्ला क्लिनिक में मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

इस दौरान डॉक्टर संजीव शर्मा ने भी पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही आयुष्मान स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान स्कीम राज्य में सिर्फ नंबर गेम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजविंदर कौर ने बताया कि सरकार बनाने से पहले ही आपने जालंधर में पंजाब का पहला मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर यह साबित कर दिया है कि आप लोगों से किए गए वादे को निभाने को लेकर वचनबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+