OPINION: पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट, मान सरकार के कदम से बढ़ जाएगा राजस्व

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में कई तरह के वित्तीय सुधारों के चलते पंजाब के राजस्व में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। टैक्स कलेक्शन के अलावा भगवंत मान सरकार ने सरकारी प्रॉपर्टी पर उचित किराया वसूला जाना भी सुनिश्चित कर रही है। पंजाब में 'द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर और म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट' राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए बेहद अहम है। 12 वर्ष पुराने इस एक्ट के प्रावधानों को तहत राज्य सरकार को भारी राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।

'द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर और म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट' का पालन सुनिश्चित होने पर पंजाब में लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर करोड़ों रुपए कमा सकती है। इस एक्ट का लाभ उठाते हुए भगवंत मान सरकार किराएदारों के हक में फैसला लेकर उनका दिल जीत सकती है और किराएदारों को मालिकाना हक देने से यह सभी लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann

बता दें कि 2020 के एक्ट को लागू करने की जरूरत है। लोकल बाडी विभाग में कई मंत्री आए और चले गए परन्तु इस एक्ट को लागू करने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। दरअसल, जालंधर में तो पहले यह कहा गया था कि दुकानों के रेट कम हैं परन्तु बाद में जब जालंधर के डिप्टी कमिश्रर घनश्याम थ्योरी बने थे तो उन्होंने डी.सी. रेट में 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में पिछली सरकार के प्रति जनता की नाराजगी भी सामने आई।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है। राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22%, जून में 42% और जुलाई में 71% आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य 'रंगला पंजाब' बनने की ओर बढ़ रहा है।

जुलाई 2024 में स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71% अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी। अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए हैं, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपए थी।

पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है। बता दें कि पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकॉर्ड 71% अधिक आय प्राप्त हुई। एक महीने के भीतर इतनी बड़ी वृद्धि अपने आप में पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+