Punjab Result 2022: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार, AAP के अजीतपाल जीते

नई दिल्ली, 10 मार्च: पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। कैप्टन मरिंदर सिंह को पटियाला विधान सभा सीट से 13 हजार से अधिक वोटों से हार मिली है और उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजितपाल सिंह कोहली ने मात दी। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

Pujab Result 2022 Amarinder Singh lost from patiala assembly ajit pal singh aap

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2017 के विधान सभा चुनाव में पटियाला शहरी विधान सभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी और पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से चुनाव लड़े थे। ये उनकी परंपरागत सीट मानी जाती रही है। कांग्रेस से अलग होने के बाद इस सीट के हारना उनके के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Punjab Result 2022 Amarinder Singh lost from patiala assembly ajit pal singh aap

पंजाब की चुनावी लड़ाई इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मानी जा रही थी, लेकिन पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन भी एक फैक्टर माना जा रहा था। पिछले चुनाव के नतीजों के बाद यह बात साफ हो गई थी कि आम आदमी पार्टी ने मालवा क्षेत्र में अपनी पैठ बना ली है। आम आदमी पार्टी के 20 में से 17 विधायक इसी क्षेत्र से चुने गए थे।

इस बार चुनाव में ड्रग माफिया, शराब माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया, भ्रष्टाचार, अवैध रेत खनन, किसान आंदोलन का प्रभाव और राज्य का बढ़ता क़र्ज़ चुनावी बयानबाज़ी में गूंजने वाले अन्य प्रमुख मुद्दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+