Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: राघव चड्ढा ने भारत के महान सपूत और स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Raghav Chadha Pays Tribute Subhash Chandra Bose Birth Anniversary: आज यानी 23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। वीरता और नेतृत्व के प्रतीक, भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनकी अदम्य भावना और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहता है। भारतीय धरती के इस महान सपूत को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

राघव चड्ढा ने सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा'

बता दें कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था।

नेताजी की मनाई जा रही 128वीं जयंती

उन्होंने "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा दिया था। लोग उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं। आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर इतिहास में पहली बार साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर तिरंगा फहराया था। 23 जनवरी 2024 को नेताजी की 128वीं जयंती है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पशुपालकों के साथ खड़ी है भगवंत मान सरकार', गुरमीत सिंह ने बठिंडा में बीमारी प्रभावित गांव का किया दौरा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+