पंजाब: '...तभी तो पंजाब बनेगा हीरो', सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर बोले भगवंत मान
Punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपने देश में ईमानदार और पारदर्शिता की राजनीति का जो दीपक जलाया है, उससे ज्योति लेकर पंजाब में उजाला कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा तभी तो पंजाब हीरो बनेगा।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इससे पहले पंजाब का सारा पैसा कुछ परिवार लूट लेते थे। जनता बेबस थी। जब से आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार आयी है, तेजी से व्यवस्था बदलने लगी है। 75 साल से इन लोगों ने लूटा है। समय लगेगा। लेकिन सब ठीक करेंगे।

पंजाब से भ्रष्टाचार हो गया खत्म
इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जब से ईमानदार सरकार आई है, तब से लोगों का भला हो रहा है। पंजाब का राजस्व बढ़ा है। लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बार 13-0
उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बार 13-0 फतह करेंगे। ईमानदारी का ही नतीजा है कि आज लोगों कि पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। इनक़लाब ज़िंदाबाद...
यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद जवान सुखपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, साझा किया दुख, आर्थिक मदद के लिए दिया चेक












Click it and Unblock the Notifications