AAP सरकार के नेतृत्व में समृद्ध हो रहा पंजाब, CM मान ने 138 करोड़ की लागत से पशु चारा प्लांट का किया शिलान्यास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी रविवार को 138 करोड़ की लागत से पशु चारा प्लांट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भगवंत ने इसे पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की वैश्विक पशु चारा कंपनी De Heus द्वारा स्थापित पशु आहार प्लांट का उद्घाटन किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 138 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ यह रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करेगा। इस प्लांट को 2025 की पहली तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। AAP सरकार के नेतृत्व में पंजाब समृद्ध हो रहा है।

पंजाब: CM मान ने पशु चारा प्लांट का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब मैंने पहले कहा था कि विदेशों से कंपनियां यहां आएंगी, तो पहले कई लोगों को लगा कि यह मजाक है। लेकिन अब वे आ रही हैं। पहले लोग सरकारी संस्थानों पर ध्यान नहीं देते थे। पहली बार ऐसा हुआ कि मिल्कफेड घाटे से निकलकर नो प्रॉफिट नो लॉस पर आ गया। हम भी लगातार वेरका को प्रमोट कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में पंजाब में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज से धान की खरीदारी शुरू हो गई है। एक तरफ आपका धान बाजार में आएगा और दूसरी तरफ आपके खाते में भुगतान आएगा। सरकार का काम संकट के समय अपने लोगों के साथ खड़ा होना है। हम बिना किसी शोर-शराबे के किसानों को उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मुआवजा दे रहे हैं।

राज्यसभा में भारत सरकार के मंत्री की ओर से बताया गया कि पंजाब में सबसे ज्यादा एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। पंजाब में आने के लिए 2.69 लाख इकाइयों ने पंजीकरण कराया है। हम उद्योग को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक प्रोत्साहन देंगे ताकि वे पंजाब में ही उद्योग स्थापित करें।

हम किसानों की कर्ज माफी पर नहीं, बल्कि कर्ज मुक्ति पर ध्यान दे रहे हैं। ये पूरा इलाका पोल्ट्री फार्म एरिया है। अब हम खेती में भी नई तकनीक अपनाएंगे। क्योंकि अब एडवांस टेक्नोलॉजी का जमाना है, इसलिए हम हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+