जालंधर के एक गांव में ठहरा था अमृतपाल, फिर वहां से भागा, पुलिस ने बाइक की बरामद

18 मार्च से फरार भगोड़ा अमृतपाल सिंह पुलिस से बचा हुआ है, लेकिन जिस बाइक पर वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Amritpal Singh Bike

Amritpal Singh News Update: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की छापेमारी बुधवार को चौथे दिन भी जारी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतपाल सिंह पुलिस से छिपता फिर रहा है। 18 मार्च से भागा अमृतपाल सिंह भले ही अब तक पुलिस से बच रहा हो, लेकिन पुलिस जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में अब तक वारिस पंजाब दे प्रमुख के 7 बंदूकधारियों सहित 120 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने अब बाइक की बरामद

वहीं अब जिस बाइक से अमृतपाल सिंह भागा था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। बाइक जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में मिली। जालंधर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह भाग गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Recommended Video

    Amritpal Singh को Toll Plaza पर CCTV में देखा गया, देखिए कैसे Police को दिया चकमा | वनइंडिया हिंदी

    चश्मदीद ने बताया अमृतपाल ने क्या किया?

    न्यूज एजेंसी एएनआई को जालंधर में एक स्थानीय चश्मदीद ने बताया कि हमें आज सुबह पता चला जब पुलिस आई कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ 18 मार्च को गांव में था। चश्मदीद के मुताबिक अमृतपाल ने स्थानीय गुरुद्वारे में कपड़े बदले, खाना खाया और फिर मोटरसाइकिल से चला गया। बाबाजी जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है उन्होंने कबूल किया था कि अमृतपाल यहां आया था। हालांकि स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा भी अनौपचारिक पुष्टि की गई है। लेकिन पंजाब पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    पुलिस से बचने के लिए बदला हुलिया

    इधर, पुलिस ने अमृतपाल सिंह की मां से भी पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया कि पूछताछ किस मामले में की गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल ने अपना हुलिया बदला लिया है। उसने दाढ़ी कटवा ली है और पारंपरिक सिख बाणा उतार दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+