पंजाब में बड़े हमले की साजिश नाकाम, अमृतसर से गिरफ्तार हुए आतंकी के पास से पुलिस को मिले 2 हैंड ग्रेनेड

नई दिल्ली, अगस्त 31। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल, सोमवार को अमृतसर-हरिके रोड पर एक चौकी पर चेकिंग के दौरान तरनतारन जिले में जोहल ढाई गांव के रहने वाले सरुप सिंह को गिरफ्तार किया था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सरुप सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। ये हैंड ग्रेनेड चीनी निर्मित पी-86 मार्किंग वाले हैं।

Bomb

विदेशी आतंकी संगठन के संपर्क में था सरुप सिंह

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया कि सरुप सिंह किसी विदेशी आतंकी संगठन के संपर्क में था और यहां रहकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने की कोशिश में था। आपको बता दें कि पंजाब में यह आतंकी ऐसे समय में पकड़ा गया है जब हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के अलावा हथगोले और आरडीएक्स लदे टिफिन बॉक्स बरामद किए गए हैं, जो शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विदेशों में स्थित आतंकवादी नेताओं के लिए काम कर रहे हैं।

आतंकी संगठन के हैंडलर से सीखा था हथगोले चलाना

डीजीपी ने बताया कि सरुप सिंह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी आतंकी संगठनों के संपर्क में था और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के दिशा में काम कर रहा था। इतनी ही नहीं सरुप सिंह ने इस आतंकी संगठन के हैंडलर से वीडियो कॉल के जरिए कुछ ट्रेनिंग भी ली थी। उसने इस हैंडलर से हथगोले चलाना सीखा था। इसके अलावा सरूप ने पहले ही अमृतसर और लुधियाना में कुछ संवेदनशील टारगेट की रेकी की थी।

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने 8 अगस्त को अमृतसर के ग्रामीण इलाके में टिफिन बम के साथ पांच हथगोले बरामद किए थे। वहीं दो आतंकियों को पुलिस ने 16 अगस्त को हथियारों और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+