पंजाब पुलिस ने आतंकवादी लखबीर और हरविंदर सिंह से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी, ड्रग्स समेत हथियार बरामद
Punjab Police: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह उर्फ लांडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पंजाब पुलिस ने लांडा और हरविंदर सिंह से जुड़े व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। हरविंदर रिंदा के दो सहयोगियों की पहचान अर्शदीप सिंह और उसके भाई वतनदीप सिंह के रूप में की गई।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 0.30 बोर स्टार पिस्टल और 0.45 बोर सहित दो पिस्तौल और विभिन्न बोर के 285 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से 100 ग्राम अफीम और 250 किलोग्राम लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल) भी बरामद किया।
वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के फिरोजपुर में एसएसपी सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू के दिशा-निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों नशा तस्करों को दबोचा गया है।
पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंदा वासी नजदीक बगदादी गेट फिरोजपुर शहर बताया है। तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गशत कर रही थी। तभी एक तश्कर पैदल चल रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजा वासी फिरोजपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: राजस्व मंत्री जिम्पा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसीलों में लोगों की शिकायत दूर करने में लाएं तेजी












Click it and Unblock the Notifications