पंजाब में नशे की हालत में गुरुद्वारे में घुसकर सेवादार को पीटने वाला SHO सस्पेंड
पंजाब के मनसा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी नशे में धुत होकर गुरुद्वारा के भीतर गया था, गुरुद्वारे के भीतर उसने एक सेवादार के साथ मारपीट की थी। उसका वीडियो भी सामने आया था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बोसा के स्टेशन हाउस ऑफिसर गुरुद्वारे की दीवार को फांदकर अंदर जाते हैं और सेवादार के साथ मारपीट करते हैं। घटना की अगली सुबह स्थानीय लोग और सिख संगठन के सदस्य बोहा पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए और न्याय की मांग करने लगे।

लोग मांग कर रहे थे कि आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मनसा के एसएसपी गुरप्रती सिंह ने कहा कि एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस बीच शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए इस घटना की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने कहा कि पवित्र गुरुद्वारे में हमले के दो महीने बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बार फिर से सिख समुदाय के लोगों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया है।
आप सरकार ने जूते और हथियार में पुलिस अधिकारी को गुरुद्वारा के भीतर जाने का आदेश देकर लोगों को आहत करने का काम किया है। शराब के नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने सेवादार के साथ मारपीट की, उसने 14 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा। इस तरह की हरकत की स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सख्त सजा देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications