Punjab Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग का गुर्गा सचिन हथियारों सहित गिरफ्तार

Punjab Police: पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए सचिन उर्फ बच्ची के पास से 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सचिन उर्फ बच्ची को आज सुबह 4 बजे खरड़ के लांडरा रोड से धर-दबोचा। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की गिरफ्त में आया सचिन उर्फ बच्ची गैंग के सदस्यों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता है। एजीटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर उसकी नापाक प्लानिंग का भंडाफोड़ कर दिया है।

Punjab Police

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची को अपने आकाओं से कुछ लक्ष्य मिले थे और वह हमला करने की फिराक में था। हालांकि, समय रहते सचिन को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे उसके प्लानिंग पर पानी फिर गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पिस्तौल और 12 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आरोप है कि वह गिरोह के सदस्यों को रसद सहायता और ठिकाने उपलब्ध कराने में शामिल था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ अपने आकाओं द्वारा दिए गए लक्ष्यों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, हमले के बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+