CM भगवांत मान पर रखें भरोसा, अजनाला केस में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कुलदीप सिंह धालीवाल
अमृतसर के अजनाला मामले में को लेकर पंजाब के राज्य मंत्री कुलदीप धारीवाल ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लोगों को सीएम भगवंत मान पर भरोसा करना चाहिए।

खालिस्तानी समर्थक लवप्रीत सिंह 'तूफान' की अजनाला कोर्ट ने रिहाई का आदेश दे दिया है। मामले में अमृतसर के एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि आज लवप्रीत तूफान को रिहा किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने जो सबूत पेश किए हैं उससे साबित होता है कि लवप्रीत सिंह मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं मामले में इस लवप्रीत की रिहाई पर सवाल को लेकर पंजाब के राज्य मंत्री कुलदीप धारीवाल ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लोगों को सीएम भगवंत मान पर भरोसा करना चाहिए।
अमृतसर के अजनाला कांड को लेकर शुक्रवार को राज्य मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को सीएम भगवंत मान पर भरोसा रखना चाहिए। राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। राज्य मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, "मैं पंजाब पुलिस के जवानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान नहीं होने दिया और बिना बल प्रयोग के स्थिति को नियंत्रित किया। सरकार भीड़ में घायल हुए अपने कर्मचारियों के साथ है। समय आने पर लोग समझेंगे कि अजनाला में क्या हुआ"।
खालिस्तान समर्थक से जुड़ा है लवप्रीत
'तूफान' के नाम से जाना जाने वाला लवप्रीत सिंह गुरदासपुर जिला पंजाब का मूल निवासी है। उसे हाल में हुए एक अपहरण और मारपीट के मामले गिरफ्तार किया गया था। लवप्रीत सिंह संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य है, जिसका नेतृत्व अमृतपाल सिंह खालसा करता है। अमृतपाल सिंह खालिस्तानी समर्थक है। उसका दावा है वो खालिस्तानी आदोंलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ा रहा है। अजनाला केस में लवप्रीत सिंह पर लगे आरोपों को लेकर उसके परिवार वालों का कहना है कि लवप्रीत निर्दोष है, इसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
ये है मामला
लवप्रीत सिंह 'तूफान' के विरुद्ध चमकौर साहिब वरिंदर सिंह को अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में ये एक्शन एक शिकायत के बाद लिया, जिसके तहत पंजाब पुलिस तूफान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अजनाला केस में इस गिरफ्तारी के बाद अजनाला थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ। अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने कहा कि वे 'तूफान' के बाहर निकाले जाने तक विरोध जारी रखेंगे। अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस पर हिंसा को भड़काने के अरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन में उनके 21 समर्थक घायल हो गए। अजनाला केस की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो लवप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications