DSP Gagandeep Bhullar: पटियाला में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से जुड़े डीएसपी भुल्लर की संदिग्ध मौत, रिवॉल्वर बरामद
Punjab Patiala DSP Gagandeep Bhullar news पंजाब में पटियाला जिले के नाभा में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात डीएसपी गगनदीप भुल्लर की उनके घर पर गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में एसएचओ हैरी बोपराई ने मीडिया को जानकारी दी। एसएचओ ने कहा कि, डीएसपी गगनदीप भुल्लर के घर पर उनकी लाश मिली। हम वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद बता पाएंगे कि वहां क्या हुआ होगा।"

पंजाब पुलिस के DSP की संदिग्ध हालत में मौत
एसएचओ ने बताया कि, घटना में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि, हमें भुल्लर के मामा हरजीत सिंह ने बताया है कि गगनदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के वक्त भुल्लर अपने घर में अकेले थे, जबकि उनकी मां लुधियाना गई हुई थी। गगनदीप के गनमैन ने करीब 10 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि साहब की गोली लगने से मौत हो गई है। गगनदीप भुल्लर पटियाला स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) विंग में तैनात थे। वह नाभा के रहने वाले थे।

डीएसपी गगनदीप भुल्लर की संदिग्ध मौत की खबर इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में आ गई है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी गगनदीप भुल्लर लगभग 34 साल के थे। नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने कहा कि उनकी मौत मामले में जांच शुरू कर दी गई है, इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications