पंजाब: संगठन प्रभारी संदीप पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, दिया जीत का मंत्र

Punjab News: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पंजबा के सभी 13 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। पंजाब में सातवें चरण यानी एक मई को मतदान होगा। इसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है।

पार्टी संगठन के प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने गुरुवार को पटियाला में कार्यकारिणी बैठक कर आप कार्यकर्ताओं के अंदर नया जोश भर दिया है। उन्होंने अपने उग्र भाषण से पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरित किया। बैठक में पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री सेहबान भी मौजूद रहे।

'सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत'

इस दौरान संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब की जनता जेल का जवाब वोट से देगी। हमें अपनी लड़ाई हर हाल में जीतना है। हमें विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब की जनता हमारे साथ है।

आप उम्मीदवारों को मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और आप के कई नेताओं का बीजेप में शामिल होने के बाद संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। बता दें कि पंजाब में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पूरी ताकत झोंक रही है। आप उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार को पूरे पंजाब में काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भीड़ ने तय कर दिया आप उम्मीदवारों की जीत, मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+