Punjab News: राज्य व्यापारी आयोग की बैठक, पंजाब के आर्थिक विकास पर हुई चर्चा
Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शासन प्रदेश को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भगवंत मान सरकार की तरफ से उद्योगपतियों और व्यापारियों के बीच संबंधों को मजबूत करने की लगातार कोशिशें जारी हैं।
पंजाब सरकार की इन्हीं प्रयासों को रंग देने के लिए पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य विनीत वर्मा ने मोहाली में उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आयोग ने उद्योगपतियों और व्यापारियों के सामने आ रही दिक्क्तों पर चर्चा की। साथ ही बैठक में इन सभी परेशानियों का समाधान भी निकाला गया है।

इस मीटिंग में अलग-अलग बिजनेस सेक्टर के जानेमाने प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक में विनीत वर्मा को मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की श्रम कानून समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने एक मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने व्यापारिक समुदाय के सामने आने वाली कई परेशानियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला है। पत्र को पढ़ने के पश्चात विनीत वर्मा ने व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों को इन सभी परेशानियों के समाधान हेतु आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों को पंजाब के विकास का भागीदार मानती है।
यह भी पढ़ें Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए शुरू होने जा रही है विशेष योजना












Click it and Unblock the Notifications