Punjab News: संत सीचेवाल ने सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, पर्यावरण से जुड़े अहम मसले पर की चर्चा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को संत सीचेवाल ने पर्यावरण का एजेंडा सौंपा है। शुक्रवार को संत सीचेवाल ने सीएम भगवंत मान को मामले की गंभीरता बताते हुए कहा कि मई का पूरा महीना चुनाव में निकल जाएगा और जून-जुलाई में बारिश की संभावना है। ऐसे में मिट्टी उठाना जटिल होगा। वहीं संत सीचेवाल ने भगत मान की बेटी नियामत को गोद में लेकर आशीर्वाद भी दिया।
राज्यसभा सांसद और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने दौरान पत्रकारों से बातचीत साझा करते हुए कहा कि सतलुज नदी गिद्दड़पिंडी के रेलवे पुल के नीचे 15 से 18 फुट मिट्टी जम गई है, इस मिट्टी को निकलवाने के संबंध में उन्होंने चर्चा की है।

सीएम भगवंत मान कहा कि वे इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके काम शुरू कराएंगे, ताकि सतलुज नदी के धूसी बांध को मजबूत किया जा सके। इस दौरान संत सीचेवाल नेसीएम भगवंत सिंह मान को बाढ़ रोकथाम समिति की तरफ से एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा गांवों के पंचों और सरपंचों ने हस्ताक्षर कर उन्हें बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाने की मांग की गई है।
संत सीचेवाल ने कहा कि उनकी तरफ से पर्यावरण का एजेंडा सभी सियासी पार्टियां को सौपा जा रहा है,ताकि वह इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकें। संत सीचेवाल ने कहा कि फरीदकोट से चुनाव लड़ रहे करमजीत सिंह अनमोल पर्यावरण का मुद्दा बेहतर तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने बाबा फरीद की धरती फरीदकोट को हरियाली से पूर्ण बनाने का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान पहुंचे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास, गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से की लंबी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications